फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के फर्जीवाड़े में फंस गईं सड़कें

विज्ञापन
सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी एफडीआर से करोड़ों के काम हथियाने वाली यूएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के फेर में जिले की कई सड़कें फंस गईं। इनका निर्माण कार्य तक रुक गया। मामला एसटीएफ के पास जाने के कारण विभागीय अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन




सत्ता की हनक के दम पर यूएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जिले से 48 सड़कों के निर्माण के टेंडर हथियाए थे। इनको लेने के साथ ही सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कंपनी के संचालक की थी। चुनावी प्रक्रिया के निपटने एवं प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बैंक के एफडीआर फर्जी होने का मामला उजागर हुआ तो विभागीय अधिकारी दंग रह गए।

टेंडर लेने की कतार में शामिल ठेकेदारों ने इन शिकायत को शासन स्तर तक पहुंचाने का काम किया। विभागीय सूत्रों की मानें तो 48 कार्यों में 46 कार्य तो प्रांतीय खंड तथा दो-तीन कार्य ही निर्माण खंड के शामिल थे। यूएस कंस्ट्रक्शन ने कुछ सड़कों को बनवा दिया कुछ का काम भुगतान रुकने की आशंका के चलते अधूरा ही छोड़ दिया।
विज्ञापन



कंपनी के खिलाफ जांच एसटीएफ के हवाले की गई तो विभागीय अधिकारी तो कुछ बताने के बजाय अपना बचाव करने में जुट गए। मटसेना व रसूलपुर थाने में कंपनी के खिलाफ अभियोग दर्ज करा दिया। विभाग की लापरवाही का खामियाजा तो उन ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है जिनकी सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी यूएस कंट्रक्शन के पास थी।इनकी सड़कों का निर्माण भी हुआ नहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अब कोई नया प्रस्ताव बनाकर भेज नहीं रहे हैं।


यूएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास कुल 48 टेंडर थे। इनमें से 46 प्रांतीय खंड के हैं। कुछ सड़कों को बनवाया है। कई का निर्माण अभी शुरू तक नहीं हुआ। मामला एसटीएफ के पास होने के कारण कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह, प्रभारी एक्सईएन पीडब्ल्यूडी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें