फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः इन 41 अस्पतालों में इलाज कराए सामान्य मरीज, नोडल अफसर करेंगे निगरानी

Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

विभाग ने 41 अस्पतालों में कोरोना वायरस से बचाव के मानकों का निरीक्षण भी किया है
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने नॉन कोविड मरीजों के इलाज के लिए 31 और अस्पतालों के नाम तय किए हैं। इनमें नोडल प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। पहले के 10 अस्पतालों सहित अब 41 अस्पताल नॉन कोविड मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों नॉन कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 अस्पतालों के नाम तय किए थे। इनमें वृद्धि करते हुए शुक्रवार को 31 अस्पतालों को और शामिल किया गया है। इसके बाद विभाग की टीम ने 41 अस्पतालों में कोरोना वायरस से बचाव के मानकों का निरीक्षण भी किया है।

मैनपुरीः गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन


इनमें प्रसव, डायलिसिस, ब्लडबैंक समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा है। इस सूची में 22 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि इन अस्पतालों में इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम के निरीक्षण के बाद मानकों का आकलन कर नोडल बनाए गए हैं।
 

आईएमए बोली, 311 हॉस्पिटलों में चल रहा इलाज
स्वास्थ्य विभाग की सूची के बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि जिले के 311 अस्पतालों में सामान्य रोगियों का इलाज चल रहा है। आईएमए के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि इन अस्पतालों में आईएमए की सर्विलांस टीम ने निरीक्षण कर कोरोना वायरस से बचाव का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

जो सूची शासन को भेजी होगी, वह आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के इलाज कराने की होगी। सीमएओ ने बताया कि 41 अस्पतालों के संचालक और स्टाफ को प्रशिक्षण देने के बाद नोडल बनाया गया है, आईएमए के बाकी जिन अस्पतालों में इलाज चल रहा है, उनको जूम के जरिये प्रशिक्षित किया होगा, विभाग की ओर से प्रशिक्षण नहीं दिया  गया है।
विज्ञापन

41 अस्पतालों की सूची
अमरनाथ हॉस्पिटल ट्रांसयमुना कॉलोनी, गोयल सिटी हॉस्पिटल ट्रांसयमुना कॉलोनी, एपेक्स हॉस्पिटल ट्रांसयमुना कॉलोनी, कृष्णा हॉस्पिटल ट्रांसयमुना कॉलोनी, उपाध्याय हॉस्पिटल शहीद नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल सिकंदरा, रेनबो हॉस्पिटल सिकंदरा, सिनर्जी हॉस्पिटल सिकंदरा, हैरिटेज हॉस्पिटल खंदारी, ओम मेडिकल कॉम्पलेक्स खंदारी, रामरघु हॉस्पिटल एमजी रोड, सरकार नर्सिंग होम दिल्ली गेट, पुष्पांजलि हॉस्पिटल दिल्ली गेट, कमलेश टंडन नर्सिंग होम बाग फरजाना, यशवंत हॉस्पिटल न्यू आगरा, मूलचंद हॉस्पिटल एनएचटू, जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बाईपास रोड, आरके हॉस्पिटल ताजगंज, सार्थक नर्सिंग होम कमला नगर, बीएम मेडिक एंड रिसर्च सेंटर कमला नगर, रवि बीमैन हॉस्पिटल दिल्ली गेट, जावित्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल अर्जुन नगर, बोना मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल शमसाबाद, शांति मांगलिक हॉस्पिटल फतेहाबाद रोड, अमित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल शहीद नगर, डॉ. डीवी शर्मा बोन हॉस्पिटल प्रतापपुरा, नयति हॉस्पिटल सिकंदरा, आनंद मंगल हॉस्पिटल कमला नगर, लोटस हॉस्पिटल दीवानी चौराहा, जयदेवी
हॉस्पिटल दिल्ली गेट, समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट, लाइफ लाइन हॉस्पिटल सिकंदरा, श्रीवास्तव फ्रेक्चर एंड आर्थोपेडिक सेंटर दिल्ली गेट, जीजी नर्सिंग होम संजय प्लेस, लीलावती हॉस्पिटल आवास विकास कॉलोनी, आरती मनोज हॉस्पिटल राजपुर चुंगी, रामतेज हॉस्पिटल विभव नगर, वोहरा हॉस्पिटल अर्जुन नगर, साकेत हॉस्पिटल साकेत कॉलोनी, सारंग हॉस्पिटल कमला नगर, दीक्षित हॉस्पिटल ताजगंज। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें