फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक करोड़ के हीरे चोरी के बाद एक और वारदात, टेढ़ी बगिया पर कार से उड़ाए 40 हजार रुपये

Tue, 18 Jun 2024 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हीरा कारोबारी की कार के एक करोड़ के हीरे चोरी होने की घटना का अभी खुलासा नहीं हो सका है। वहीं बीते दिन टप्पेबाजों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। एक कार से टप्पेबाजों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाहरी गैंग सक्रिय है। जो सड़क व चौराहों पर कार सवारों संग वारदात कर रहा है। कभी स्प्रे छिड़क कर तो कभी झांसा देकर कार से बैग और नकदी उड़ा रहा है। बीते शुक्रवार को टेढ़ी बगिया चौराहा पर फैक्टरी संचालक को गैंग ने शिकार बना लिया। उनकी कार से बैग उड़ा लिया, जिसमें 40 हजार रुपये व कागजात थे।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5.45 बजे बदमाशों ने वारदात की। न्यू आगरा स्थित इन्द्रपुरी निवासी वीरेंद्र सिंघल (50) और उनका बेटा रोहन (25) दोनो फैक्टरी से घर लौट रहे थे। फाउड़ी नगर के पास उनकी टिशू पेपर बनाने की फैक्टरी है। वीरेंद्र सिंघल ने बताया कि शाम 5.45 बजे टेढ़ी बगिया चौराहा पर जाम था। उन्होंने अपनी कार धीमी की। तभी एक युवक कार के पास आया और कुछ इशारा करने लगा।

 

उनकी कार के बोनट पर उसने कुछ छिड़का। जिसके बाद कार के अंदर एसी से आंखों में जलन करने वाली तेज दुर्गंध आने लगी। टेढ़ी बगिया चौराहा से करीब 100 कदम आगे जाकर साइड में उन्होंने कार लगाई। पिता और पुत्र दोनो कार का बोनट खोलकर उसे चेक करने लगे। कार में लौटे तो बैग गायब था। बैग में 40 हजार रुपये व हिसाब-किताब के कागजात थे। ट्रांसयमुना थाने पर शुक्रवार को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन

दो दिन में पांच वारदातें
बाहरी टप्पेबाज गैंग ने 14 जून को टेढ़ी बगिया पर वारदात की। 15 जून को रुई की मंडी में रेलवे के चीफ लोको इंस्पेक्टर का बैग छीनने का प्रयास किया। शनिवार रात मदिया कटरा पर तीन कार सवारों संग वारदात की गई। जिनमें दो कार सवार सतर्कता से बच गए। हीरा व्यापारी की कार से एक करोड़ रुपये के हीरा जड़े आभूषण गायब हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें