फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखा तोड़कर करीब 40 हजार की नकदी सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव परतापुर ओवरब्रिज के नीचे रविवार को एक खोखा को तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उन्होंने धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मायाचंद्रपुर निवासी रामबाबू गांव परतापुर ओवरब्रिज के नीचे खोखा में परचून व चाऊमीन आदि की बिक्री करता है। रविवार की शाम वह खोखा बंद कर घर चला गया, सोमवार की सुबह आकर देखा तो वह टूटा हुआ था। उसमें रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया गया था। तहरीर में बताया कि गांव कुडरी, मायाचंद्रपुर व विनोदपुर के रहने वाले नामजदों ने कुछ दिन पूर्व उसे खोखा तोड़ देने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें