फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताला तोड़ा, कैमरे बंद किए और ले गए जेवर; आगरा में चौकी प्रभारी के घर से  40 लाख की चोरी

Sun, 15 Feb 2026 09:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह के किराए के घर से 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। नकाबपोश चोर ने मकान मालिक के बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और सीसीटीवी बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेज-2 में शनिवार रात चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह के घर से 40 लाख रुपये के जेवर और रुपये चोरी हो गए। वह थाना छत्ता की डिवीजन चौकी पर तैनात हैं। चोर ने घर में सो रहे मकान मालिक के बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। घटना का पता अगले दिन चल सका। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बरहन के गांव बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी का ट्रांस यमुना फेज-2 के डी-ब्लॉक में घर है। घर में बेटा सूरज परिवार के साथ रहता है। दूसरी मंजिल पर पिछले छह महीने से चौकी प्रभारी रॉबिन सिंह परिवार सहित किराए पर रह रहे थे। वह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में भी तैनात रह चुके हैं। उनकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। एक माह पहले पत्नी काजल ने बेटे को जन्म दिया, वह मायके में रह रही थीं।

 

मकान मालिक के बेटे सूरज के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे रॉबिन सिंह ड्यूटी पर गए थे। उनकी रात्रि शिफ्ट भी लग गई। वह सो गया। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। एक चाबी रॉबिन सिंह के पास भी रहती है। रविवार तड़के नकाबपोश चोर ने सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। आते ही उसने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए।

 

उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इस कारण वह सोए रह गए। आंख खुली तो सुबह घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने सुबह 7 बजे रॉबिन सिंह को सूचना दी। दरोगा के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से 100 ग्राम सोने से अधिक के जेवरात, दो किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी किए गए।
विज्ञापन

नहीं होती है गश्त
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में व्यापारी रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस गश्त नहीं करती। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें