ताजमहल देखने आई चार वर्षीय बच्ची रविवार को पश्चिमी गेट के पास भीड़ में परिजन से बिछड़ गई। रोती हुई बच्ची पर पुलिस की नजर पड़ी और रेडियो अनाउंसमेंट के बाद करीब 30 मिनट में उसे परिजन से मिला दिया गया।
दिल्ली के मुस्तफाबाद से परिजन के साथ रविवार को ताजमहल देखने आई 4 वर्षीय मासूम बच्ची भीड़ में लापता हो गई। ताज सुरक्षा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 30 मिनट के भीतर बच्ची को खोजकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद रकीब अपनी 4 वर्षीय बेटी हरेन के साथ ताजमहल घूमने आए थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पश्चिमी गेट टिकट विंडो के पास भीड़ के कारण हरेन अपने परिवार से बिछड़ गई और रोती हुई नीम तिराहा बैरियर की ओर जाने लगी।
वहां तैनात पुलिस की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने तुरंत रेडियो अनाउंसमेंट कराया और आधे घंटे में बच्ची के परिजन को ढूंढ निकाला। बच्ची को सकुशल पाकर परिजन ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया।