फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में चार नए पुल-पुलिया को मंजूरी, कनेक्टिविटी होगी बेहतर; शासन ने जारी की पहली किस्त

Wed, 18 Mar 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में करवन नदी समेत चार स्थानों पर पुल और पुलिया निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी।
 
विज्ञापन
नया पुल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात और संपर्क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करवन नदी सहित चार पुल पुलिया बनाएगा। मंगलवार को इनके निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया है। अब इन परियोजनाओं पर कार्य तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करवन नदी पर पुल बनने से अब बहरामपुर से धौरऊ की राह आसान होगी। करवन नदी पर सेतु और पहुंच मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 480.23 लाख रुपये की कुल लागत वाली इस परियोजना के लिए फिलहाल 96.05 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस पुल के बनने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करने से निजात मिलेगी।

सुजगाई और दिगनेर क्षेत्र को भी सौगात
एनएच-3 दिगनेर पटरी से सुजगाई वाया बौद्धिक अक्षम स्कूल मार्ग पर भी लघु सेतु और अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इसके लिए करीब 198.65 लाख रुपये की लागत तय की गई है, जिसमें से पहले चरण में 39.73 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के लिए भी काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


स्टेट हाईवे-143 पर बनेगा बॉक्स कल्वर्ट
आगरा-फिरोजाबाद-फतेहाबाद-खेरागढ़-भरतपुर बॉर्डर मार्ग (एसएच-143) पर चैनेज 105.250 के पास जल निकासी और सुगम यातायात के लिए बॉक्स कल्वर्ट पुलिया का निर्माण किया जाएगा। 175.55 लाख रुपये की इस परियोजना के लिए 35.11 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

रिहावली-नगला मवई मार्ग पर बनेगी पुलिया फतेहाबाद के रिहावली से नगला मवई मार्ग पर 6 मीटर स्पान की पुलिया का निर्माण होगा। इसके लिए कुल 64.21 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है, जिसमें से 12.84 लाख रुपये जारी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (सेतु विंग) को सौंपी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें