फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 28 तक करें परीक्षा आवेदन, नहीं तो देना होगा अतिरिक्त शुल्क; विवि ने जारी किया नोटिस

Wed, 18 Mar 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 28 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की है। इसके बाद छात्रों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अप्रैल/मई 2026 में आयोजित होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथियां घोषित कर दी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक स्तर के एमए, एमएससी, एमकॉम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित है। यह तिथि बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने के लिए है। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल तय की गई है। वहीं, परीक्षा फॉर्म पूरी करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राएं संबंधित महाविद्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। स्नातक एवं परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को समर्थ आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

दो दिन में जमा करना होगा शुल्क
निर्देशों के अनुसार, बैच बनाने के दो दिन के भीतर परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, शुल्क जमा करने के बाद दो दिन के भीतर परीक्षा फॉर्म पूरा करना भी आवश्यक है। अन्यथा पोर्टल वापस विलंब शुल्क के साथ ही खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें