फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अलमारी में निकला चार फुट लंबा कोबरा, परिवार के उड़ गए होश

Thu, 06 Aug 2020 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जंगल में छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
कोबरा सांप - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मुरेंडा गांव स्थित एक घर के अन्दर रखी अलमारी में चार फुट लंबा कोबरा सांप दिखने से परिवारजन दहशत में आ गए। विषैले कोबरा को वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में अपने प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।
विज्ञापन


रुनकता के पास स्थित मुरेंडा गांव में रहने वाले एक परिवार के लिए गुरुवार की दोपहर काफी चौंकाने वाली रही, जब उन्होंने अपने घर में एक चार फुट लंबे विषैले कोबरा सांप को देखा। कोबरा अलमारी के अन्दर घुसा बैठा था।

घबराए हुए परिवारजनों ने तुरंत घटना की सूचना आपातकालीन हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर वाइल्डलाइफ एसओएस को दी। एनजीओ की दो सदस्यीय टीम सांप पकड़ने पहुंची। टीम ने कोबरा को अलमारी से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित रूप से कपड़े के बैग में रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी, ने कहा, लोग ऐसे मामलों में टीम की मदद ले रहे हैं। मानसून में सांप निकलने की संभावना बढ़ जाती हैं।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, भारत में पाए जाने वाले चार सबसे विषैले सांप प्रजातियों में से एक होने के कारण, हमारी टीम को इस बचाव अभियान के समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ी। कभी-कभी ऐसे बचाव अभियान खतरनाक और जोखिम भरे हो सकते हैं। कोबरा को कुछ घंटों के लिए निगरानी में रखा गया और बाद में उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें