फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन ओपीडी में 3741 मरीजों का उपचार, वायरल संक्रमण व पेट संबंधी समस्याएं बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल 3741 मरीजों का उपचार किया गया। बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें पेट दर्द, भूख न लगना, खांसी-जुकाम, शरीर में दर्द और चक्कर आने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

से ही पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों ने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव और खानपान में लापरवाही के कारण वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों को सावधानी बरतने, साफ-सफाई रखने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा अधिक रखने की बात कही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें