फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेंटर बन आगरा जल संरक्षण में करेगा दूसरे शहरों की मदद

विज्ञापन
निगम कार्यालय में उप​स्थित दूसरे राज्यों के प्रतिनि​धि
विज्ञापन
आगरा। शहर में जल संरक्षण और शहरी प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट एवं नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में देशभर के शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रीट किए गए व साफ पानी के बेहतर प्रबंधन से जल संकट को कम करने के साथ पर्यावरणीय स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। बैठक में स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में आगरा को देश में मेंटर सिटी के रूप में चयनित किया गया। आगरा के अधिकारी अब देशभर के अन्य शहरों को जल संरक्षण व शहरी प्रबंधन में मदद करेगा।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि शहर में उपचारित जल का उपयोग लगातार बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में इसका उपयोग औद्योगिक संस्थानों, पार्कों, हरित क्षेत्र की सिंचाई में, निर्माण कार्यों, झीलों और जलाशयों के पुनर्जीवन में किया जा रहा है, जिससे पेयजल पर दबाव कम हुआ है और जल संरक्षण को नई दिशा मिली है। इस मौके पर ज्योति दधीच, उमरा अनीस, सुदेश यादव, केके पांडे, अनिरूद्ध कुमार, धीरज कुमार, शुभम सक्सेना, प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें