फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में तैनाती के नौ महीने बाद 35 वर्षीय दरोगा अमित यादव की मौत, पुलिस लाइन में दी अंतिम विदाई

Tue, 07 Jan 2025 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बागपत के रहने वाले दरोगा 35 वर्षीय दरोगा अमित यादव की हृदयाघात से मौत हो गई। मार्च 2024 में उन्हें थाना एत्माद्दाैला में तैनाती मिली थी। अमित यादव ह दो बहनों में इकलाैते भाई थे। 

 
विज्ञापन
दरोगा अमित यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दाैला की रामबाग चाैकी पर तैनात दरोगा अमित यादव (35) की सोमवार सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। रविवार को उनसे मिलने बहन और बहनोई आए थे। उन्होंने होटल में कमरा लिया था। दोपहर में पुलिस लाइन में सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। वह दो बहनों में इकलाैते भाई थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: हाईकोर्ट ग्रुप डी की परीक्षा में साॅल्वर गैंग ने लगाई सेंध, एक लाख में पास कराने का ठेका...हुआ बड़ा खुलासा
 

बागपत के रहने वाले थे अमित यादव
अमित यादव मूलरूप से बागपत के बिनाैली थाना क्षेत्र स्थित गांव बुरसैनी निवासी थे। वर्तमान में परिवार गाजियाबाद के प्रताप विहार, विजय नगर में रहता है। पिता राम निवास भी दरोगा थे। 1 दिसंबर 2015 को डयूटी के दाैरान उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में अमित भर्ती हुए थे। मार्च 2024 में थाना एत्माद्दाैला में तैनाती मिली थी। रविवार को ग्रेटर नोएडा में रहने वाली उनकी बड़ी बहन रश्मि, बहनोई अमित कुमार मिलने आए थे।

ये भी पढ़ें -  नदानी में भूल: पापा, दोस्त के पास गोवा जा रही हूं...इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने की चाहत, किशोरी ने छोड़ा घर
 

सरकारी आवास मिला था
 अमित सरकारी आवास में रहते हैं। मगर, बहन-बहनोई के आने से होटल में कमरा लिया था। रात में ड्यूटी के बाद वह अलग कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह 7 बजे होटलकर्मी को बेड पर अचेत मिले। देहली गेट स्थित अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर में 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में शहीद स्थल पर सलामी दी गई।

ये भी पढ़ें -  HMPV Virus: एचएमपीवी वायरस को लेकर अलर्ट जारी, इन लक्षणों के दिखती ही हो जाएं सावधान...तुरंत डॉक्टर को दिखाएं



 
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि
डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार, एसीपी हेमंत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। परिजन पार्थिव शरीर गांव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें