फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े वृद्धा से 35 हजार रुपये की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में घंटाघर चौराहा के पास दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही एक वृद्ध महिला से 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली। रोती हुई पीड़ित वृृद्ध महिला गणेश बुर्ज चौकी पर शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी विट्टन देवी का खाता शहर की एसबीआई बैंक शाखा में है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर गांव आ रही थी। तभी घंटाघर चौराहा के पास तीन बदमाश मिले, जब तक वृद्धा कुछ समझ पाती एक बदमाश ने उनकी आंख बंद कर लीं, वहीं साथी ने थैले में रखे 35 हजार रुपये निकाल लिए और वहां से भाग गए। वृद्धा ने काफी शोर मचाया, वह काफी दूर तक चीखती हुई पीछे भी भागी। लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। रोती बिलखती विट्टन देवी गणेश बुर्ज चौकी पहुंची, वहां पुलिस कर्मियों को साथ घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस वृद्धा को साथ लेकर घटनास्थल पहुंची और निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें