एटा जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी।
एटा में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के तीन, कांग्रेस के एक सहित कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। मंगलवार को सुबह से दोपहर बाद तक नामांकन स्थल कलक्ट्रेट पर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हुई थी। जिसका एक फरवरी को आखिरी दिन तय किया गया था।
विज्ञापन
कुछ को छोड़ अधिकांश प्रमुख दलीय प्रत्याशियों ने अंतिम दिन का इंतजार न कर 31 जनवरी तक नामांकन कर दिए। जबकि एक फरवरी को कलक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार तारा राजपूत ने मारहरा सीट और सुभाष चंद्र वर्मा ने अलीगंज सीट से नामांकन किया।
अंतिम दिन इन्होंने दाखिल किए नामांकन
आम आदमी पार्टी के उमेश कांत प्रतिहार ने एटा सदर, राहुल पाठक ने अलीगंज और प्रेमलता ने जलेसर से नामांकन किया। इनके अलावा अलीगंज सीट निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, दीपक लोधी, रामब्रजेश, हुमैरा बेगम, वकील शाह, एटा सदर सीट से निर्दलीय दुष्यंत कुमार, राजीव कुमार, रवेंद्र सिंह, रूपकिशोर शाक्य, सुखवेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार, महीपाल, रामदुलारे, विजेंद्र सिंह, अमीर चंद्र ने नामांकन किया।
जलेसर सीट से जन अधिकार पार्टी से चोब सिंह धनगर, निर्दलीय राहुल कुमार वर्मा, आराम सिंह, इंद्रेश कुमारी, राहुल प्रताप सिंह, भारतीय जन नायक पार्टी से राजू और मारहरा सीट पर बहुजन मुक्ति पार्टी से विकास कुमार, निर्दलीय मकेश यादव, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल से रघुवीर सिंह, राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी से ममता सिंह ने पर्चे भरे।
अलीगंज विधानसभा
भाजपा - सत्यपाल सिंह राठौर
सपा - रामेश्वर सिंह यादव
बसपा - सऊद अली खां
कांग्रेस - सुभाष चंद्र वर्मा
आप - राहुल पाठक
अन्य - हुमैरा बेगम, वकील शाह, लक्ष्मी देवी, दीपक लोधी, रामबृजेश, ओमवीर सिंह, अजय प्रताप सिंह राठौर, गौरव राठौर, सम्यक चंद्रा, अनुराग, कैलाश लोधी,
देवेंद्र सिंह राठौर
एटा सदर विधानसभा
भाजपा - विपिन वर्मा डेविड
सपा - जुगेंद्र सिंह यादव
बसपा - अजय यादव
कांग्रेस - गुंजन मिश्रा
आप - उमेश कांत प्रतिहार
अन्य - रूपकिशोर शाक्य, सुखवेंद्र सिंह, दुष्यंत कुमार, रवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, रामदुलारे, विजेंद्र सिंह, अमीर चंद्र, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, सत्यप्रकाश, ओमेंद्र सिंह, साहब सिंह
जलेसर विधानसभा
भाजपा - संजीव कुमार दिवाकर
सपा - रणजीत सुमन
बसपा - आकाश सिंह
कांग्रेस - नीलमा राज
आप - प्रेमलता
अन्य - चोब सिंह धनगर, राहुल कुमार वर्मा, संजीव कुमार, आराम सिंह, इंद्रेश कुमारी, राहुल प्रताप सिंह, राजाबाबू, राजू, सुखवीर सिंह धनगर, सुरेश प्रसाद, परिवीता सुमन, अशोक आजाद, धीरज सिंह
मारहरा विधानसभा
भाजपा - वीरेंद्र सिंह लोधी
सपा - अमित गौरव यादव
बसपा - योगेश कुमार
कांग्रेस - तारा राजपूत
आप - अर्जुन यादव
अन्य - विकास कुमार, अमित कुमार, मुकेश यादव, रघुवीर सिंह, ममता सिंह, विद्या वर्मा, गीता शाक्य, अनुज कुमार