फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, छह घंटे पूरे बेवर में ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। सोमवार को 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे से खराब हुई बिजली से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। छह घंटे बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

बेवर में सुबह आठ बजे ही अचानक बिजली चली गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने फोन कर विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी। उप खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह और अवर अभियंता रजनीकांत राय ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कराई ताब पता चला कि छिवकरिया विद्युत उपकेंद्र पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया है। वहीं अरम सराय विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बेवर जाने वाली लाइन पर टूटकर गिर गई है। इससे उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत निगम की टीमों ने लगभग छह घंटे बाद दोपहर दो बजे लाइन सही कर बिजली आपूर्ति चालू कराई। लंबे समय तक कटौती के चलते इन्वर्टर भी साथ छोड़ गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता रजनीकांत राय ने बताया कि लाइनों की मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें