फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में 32 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
दीवानी में नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए 32 वकीलों ने चुनाव अधिकारियों के सामने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। 23 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव एएच हाशमी, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह, चतुर सिंह पूर्व डीजीसी के सामने विभिन्न पदों के लिए वकीलों ने नामांकन जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव, सुरेशचंद्र यादव, सुमित कुमार ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए संतोष यादव राजू, ब्रजेंद्र सिंह यादव, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार ने नामांकन जमा किया। महिला उपाध्यक्ष के लिए बिंदू यादव, रचना सिंह, संजना चौहान ने नामांकन किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विनीत कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अवधेश यादव, अनिल यादव, राघवेंद्र सिंह कश्यप, सह सचिव के लिए राजकिशोर सक्सेना, अनिल कुमार, रोहितास कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए अनुज कुमार, रोहित कुमार, रोहितास कुमार ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सतेंद्र सिंह, शहनाज अख्तर, मानवेंद्र सिंह, अवनीश मिश्रा, धर्मवीर सिंह, शिवम कटियार, विवेक कुमार, सारूप अली, पंकज कश्यप, शिवकुमार भारती, उत्तम कुमार शाक्य, अजय प्रताप सिंह ने नामांकन जमा किए हैं। 23 दिसंबर को गुप्त मतदान के माध्यम से मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें