फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: आगरा के लिए राहत की खबर, 32 लोगों की रिपोर्ट भी आई निगेटिव

Mon, 16 Mar 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिला अस्पताल में 13 और लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए
रविवार को कोरोना वायरस की आशंका पर 26 लोग पहुंचे थे नमूना देने के लिए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर शनिवार को जिन 32 व्यक्तियों के नमूने लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अभी इनको 14 दिन तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। रविवार को 13 और लोगों के नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल में 26 लोग कोरोना वायरस की आशंका पर नमूना देने के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकीय टीम ने स्क्रीनिंग करते हुए 13 लोगों के नमूने लिए। सैंपल कलेक्शन के नोडल प्रभारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। सात मरीजों को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 

शहर से बाहर जाने पर जानकारी देने के निर्देश

रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद सभी 32 लोगों को 14 दिन तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। इनका नाम, पता और फोन नंबर जिला अस्पताल में दर्ज किया गया है। इनको नोडल प्रभारी का और हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। शहर से बाहर जाने या फिर तबियत खराब होने पर सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को दी मात

दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जूता कारोबारी के परिवार ने इस महामारी को मात दे दी है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद परिवार के चार सदस्यों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। परिवार के एक सदस्य और कर्मचारी व उसकी पत्नी का इलाज अभी भी दिल्ली में ही चल रहा है। इनकी हालत बेहतर बताई गई है। 

संबंधित खबर- कोरोना से जीती जंग: एक परिवार के चार लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, दिल्ली में चल रहा था इलाज

जूता कारोबारी परिवार में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से ही आगरा में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। अब तक एक लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। सैकड़ों लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें सिर्फ सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें चार लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। बाकी तीन का इलाज चल रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें