फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो चांदी पकड़ी

विज्ञापन
चांदी की बिस्किट
विज्ञापन
कासगंज। स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सोरों पुलिस ने संयुक्त रूप से एक निजी बस में ले जाई जा रही 6 किला 900 ग्राम किलो चांदी पकड़ ली। मामला वाणिज्यकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

यतेंद्र पुत्र महेशचंद्र निवासी कृष्णा नगर मथुरा प्राइवेट बस से बरेली जा रहे थे। कछला चौकी के निकट स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सोरों कोतवाली पुलिस की टीम ने बस की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कारोबारी के पास से चांदी मिली। टीम ने चांदी के बारे में पूछताछ की। आवश्यक प्रपत्र मांगे गए। कारोबारी प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने चांदी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी वाणिज्यकर विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वाणिज्यकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि बस की चेकिंग के दौरान कारोबारी के पास से चांदी पकड़े जाने का मामला सामने आया। वाणिज्यकर विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें