फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की बंदूक से चली गोली, बैंक में मची भगदड़

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार की दोपहर कोतवाली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा में उस वक्त भगदड़ मच गई जब बैंक के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली छत में धंस गई और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। उधर, गोली चलने से बैंक में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल गार्ड की बंदूक को कब्जे में लिया और उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। कोतवाली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित है। बुधवार की दोपहर बैंक में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। कोई कैश जमा करा रहा था तो कोई कैश निकाल रहा था।

दोपहर दो बजे बैंक में गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो अफरातफरी मच गई। लोगों में भगदड़ मच गई। गोली गार्ड की बंदूक से चली थी जो बैंक की छत में धंस गई थी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने गार्ड की बंदूक से गोली चलने को लापरवाही माना है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गार्ड की बंदूक कब्जे में ले ली गई है। लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फिलहाल गार्ड पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें