वृंदावन (मथुरा)। नगर के राधा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर में इस वर्ष संधि आरती का आयोजन 13 अप्रैल को प्रात: 8:45 बजे होगा। इस पल के साक्षी बनने के लिए दूर-दराज से भक्त दर्शन को एकत्रित होंगे। वहीं नगर में रामनवमी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी।
राजपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर के सेवायत पं. बिहारी लाल ने बताया कि 13 अप्रैल को फूलबंगला व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। इसके बाद कन्या-लांगुरा का पूजन होगा। वहीं पथवारी देवी, कैला देवी आदि मंदिरों में अष्टमी का पूजन 13 अप्रैल को, जबकि 14 को नवमी मनाई जाएगी।
बांके बिहारी कालोनी स्थित राम मंदिर में रामनवमी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पं. गोपाल वशिष्ठ ने बताया कि प्रेम गली स्थित प्राचीन अन्नपूर्णा देवी मंदिर में रामनवमी के दिन कन्या-लांगुरा पूजन के साथ नवरात्र महोत्सव का समापन होगा।