मैनपुरी। एक मकान में किराए पर रही रही युवती के साथ मकान मालिक के पुत्र ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि घर छोड़ने के बाद जब वह एडवांस वापस लेने गई तो आरोपी ने कमरे में बंद कर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
इटावा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती करीब छह माह से मोहल्ला राजा का बाग निवासी एक अधिवक्ता के घर किराए पर रह रही थी। अधिवक्ता के पुत्र द्वारा छेडख़ानी करने से परेशान होकर कुछ दिन पहले ही युवती ने मकान खाली कर दिया था। आरोप है कि 29 दिसंबर को जब युवती एडवांस वापस लेने पहुंची तो युवक ने पिता के कमरे में होने की बात कही।
आरोप है कि जब युवती कमरे में गई तो आरोपी अधिवक्ता पुत्र ने दरवाजा बंद करने के बाद छेड़छाड़ शुरू कर दीं। युवती चीख पुकार मचाते हुए किसी तरह चंगुल से निकलकर भाग गई। कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अधिवक्ता पुत्र नंदू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।