फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा, नकदी, बाइक बरामद

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट पुलिस ने सुरीर रोड पर भद्रवन तिराहे के पास से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा है। उसके दो साथी भाग खड़े हुए। इनामी के पास से लूटी गई नकदी, बाइक और हथियार बरामद किया गया है। पकड़े गए इनामी ने अपने साथियों के साथ मांट, राया और सुरीर में लूट की चार सनसनीखेज वारदातें की थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात मांट पुलिस सुरीर रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि सुरीर रोड पर भद्रवन के पास लुटेरे लूट की फिराक में खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोच लिया, पर उसके दो साथी भाग खड़े हुए।

एसपी यातायात डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह और एसएसआई गिरीश कुमार ने इनामी समेत चार शातिर लुटेरों को पकड़ा है। इनमें सुरीर के गांव ओहावा निवासी नेत्रपाल उर्फ नित्तर को पकड़ा है। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इसके साथी शेरगढ़ के गांव गढ़ी भीमा निवासी राकेश और सादाबाद के नगला बीरबल निवासी विशंभर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पास से तमंचा, 8500 रुपये की नकदी और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। दो दिन पहले इनामी का साथी हरीशचंद राया पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें