फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्तीस किसान सम्मानित होंगे, लगेगा किसान मेला

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन व कृषि विभाग सिविल लाइन पर किसान मेला आयोजित करेगा। मेले में अधिक उपज पैदा करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


23 दिसंबर को सिविल लाइन पर लगने वाले किसान मेला की अध्यक्षता डीएम सर्वज्ञराम मिश्र करेंगे। उपकृषि निदेशक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिक पैदावार करने वाले 32 किसानों को किसान मेले में सम्मानित किया जाएगा। इसमें गेहूं, सरसों, धान व अरहर का सर्वाधिक उत्पादन करने पर हृदय

पोखर के मान सिंह, बलरई के अनूप चौधरी, नगला चौधरी के जयप्रकाश तथा सकना के पन्नालाल को प्रथम तथा बरौठ के कन्हैयालाल, नगला सुम्मेरा के हरीराम, उस्फार की कांता तथा नगला ग्यासी के चकलेश्वर को द्वितीय पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं, दुग्ध उत्पादन में नवाब सिंह, गुंजन देवी, रमा देवी, पूनम देवी, राजवती देवी, अजय कुमार, बलिराम तथा ललिता देवी को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्यान विभाग द्वारा बागवानी में किसान रामफूल, जवाहर सिंह, डोरी सिंह, अमर सिंह, राहुल कुमार, बदन श्याम, मंजू देवी, चरन सिंह तथा मत्स्य पालन में देवेंद्र सिंह, पन्नालाल, जगवीर सिंह, हारून, हाकिम, ओमप्रकाश, राजन, ोसमसू को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें