फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजराती-मराठी भक्तों ने यमुना मइया को ओढ़ाई चुनरी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने मां यमुना को चुनरी उढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी। भक्तों ने मां का दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। गुजरात व महाराष्ट्र से आए भक्तों ने शनिवार को मां यमुना में चुनरी मनोरथ किया। इससे पूर्व कुनवाड़ा महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


गाजे-बाजे की धुन पर नाचते-गाते भक्त यमुना किनारे पहुंचे और मां यमुना का पूजन किया। इसके बाद नावों के माध्यम से मां यमुना को चुनरी उढ़ाई गई। शोभायात्रा ठाकुर श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर से श्याम घाट होते हुए विश्राम घाट पहुंची।

भक्तों ने भैया दूज पर्व पर मां यमुना में स्नान कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए। इस दौरान प्रवीन भाई सिमरिया, खीमजी भाई, बीनू भाई, मनसुख भाई, विपुल, विपिन, पुरोहित मुकेश भाई चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें