फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, 600 को दी डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जेएस विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के 130 छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक और पीएचडी की डिग्री प्रदान की। इसके साथ ही 600 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव ने पीएचडी की उपाधि और डिग्री व मेडल वितरित किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने और आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर की परीक्षा पास करने के बाद कई प्रकार की समस्याएं आती हैं, लेकिन उनसे घबराना नहीं है। प्रति कुलाधिपति ने विद्यालय के एप का भी अखिलेश यादव से लोकार्पण कराया।

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, उप कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, डॉ. गीता यादव, संस्थापक जगदीश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचवि प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, रामजीलाल सुमन, अंशुल यादव, सोमठाकुर, ग्रीश मोहन गुप्ता के अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति हरीमोहन शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


समारोह में सपा की जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, डॉ. असीम यादव, एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अब्दुल वाहिद, डॉ. दिनेश यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, अंशुल विक्रम यादव, शिव प्रताप सिंह, विजय आर्या, पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जुगेंद्र यादव, प्रदेश सचिव लोहियावाहिनी आदर्श यादव, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, उपेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें