मथुरा। बजरंग क्लब महोली रोड के तत्वावधान में जयगुरुदेव जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बजरंग वॉलीबाल टूर्नामेंट 2018 में महिला वर्ग में केआर कॉलेज मथुरा ने बजरंग क्लब को 25-16, 25-13 से हराकर मुकाबला जीता तथा पुरुष वर्ग में जादौन क्लब नरी ने त्यागी क्लब को 25-18, 25-20, 20-25 और 27-25 से हार कर शील्ड पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में 16 तथा महिला वर्ग में आठ टीमों ने भाग लिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में पुरुष वर्ग में बजरंग क्लब को त्यागी क्लब ने 21-25, 25-18, 25-23 और 27- 25 से तथा जादौन क्लब ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग में केआर कॉलेज मथुरा ने अलीगढ़ को 25-21, 25-14 से तथा बजरंग क्लब मथुरा ने आगरा को 25-19, 25-16 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग की टूर्नामेंट विजेता जादौन क्लब नरी के कप्तान को 21000 रुपये व उप विजेता त्यागी क्लब को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया। महिला वर्ग की विजेता को 11000 रुपये व उपविजेता को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीपी सिंह चेयरमैन टेक्निकल समिति यूपी वॉलीबाल संघ व हरि मोहन रावत सचिव एथलेटिक्स संघ थे। अध्यक्षता रामवीर सिंह व सीताराम ने की।
निर्णायक की भूमिका योगेश, पंकज, राजू, अभय शुक्ला, लक्ष्मी नारायण तथा असलम निभाई। संचालन सुजीत सिंह व जय उपाध्याय ने किया। ऊधम सिंह, सुजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, निशांत उपाध्याय, राजेश शर्मा, अमित यादव, राजीव रावत, संदीप उपाध्याय, प्रमोद कुमार, अजय पाठक, जुगेंद्र सिंह, भगत सिंह, ओम बिहारी, प्रवीण कुमार, विजय श्रीवास्तव मौजूद थे।