फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में दस लाख नहीं दिए तो किया शादी से इनकार

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
एटा। दहेज में दस लाख रुपये न देने पर वर पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। सगाई में दिए गए चार लाख रुपये लौटाने पर आरोपियों ने लड़की के परिजनों को धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित लड़की के पिता ने कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ थाना खैर गौतम चौराहा निवासी सुधीर पुत्र कृष्णकुमार के साथ तय की थी। जिसे लेकर गोद भराई की रस्म हो गई थी। जिसमें उसने लड़का पक्ष को चार लाख रुपये दहेज के रूप में दे दिए थे। आरोप है इसके बाद लड़का पक्ष के लोग उससे दहेज की दस लाख रुपये और मांग करने लगे। जिसे देने में असमर्थता जाहिर करने पर लड़का पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस पर लड़का पक्ष से सागई में दिए गए चार लाख लौटाने को कहा। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। पुलिस दर्ज रिपोर्ट पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें