फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जलमग्न हुए एटा-कासगंज

विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलमग्न हुए एटा-कासगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जिले भर में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन जगह-जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक बारिश हुई। इसके बाद भी दिन में कई बार रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम में नमी आ जाने से
बारिश होते ही उमस भरी गर्मी चली गई। तापमान में भी 6 डिग्री तक की गिरावट आ गई। पिछले कई दिनों से चल रहा 34 डिग्री का तापमान घटकर 28 डिग्री तक रह गया। ठंडी हवा के झोके लोगों को काफी सुकून प्रदान कर रहे थे, लेकिन बारिश के बाद शहर में जगह जगह बारिश का पानी भर गया। गांधी मूर्ति, रेलवे रोड, बिलराम गेट, गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर सहित कई इलाकों में काफी पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गंदे पानी से होकर ही अपने गंतव्य को जाना पड़ा। वहीं कासगंज एटा मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे भी जलभराव हो जाने से लोग परेशान हुए। दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। पानी से होकर ही लोगों को अपने वाहन निकलाने पड़े। दोपहिया वाहनों पर बैठी महिला सवारी तो पानी से बचने के लिए रेलवे पुलिया से होकर गुजरते देखी गई।
विज्ञापन



सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरसे
एटा/मिरहची/अवागढ़। सुबह से छाए बादल दोपहर बाद जमकर बरसे। मिरहची में हुई झमाझम बारिश परेशानी का सबब बन गई। जल निकासी के अभाव में पीएचसी व पशु चिकित्सालय में पानी भर गया। अवागढ़ एटा में भी बारिश से लोगों को राहत मिली।
मिरहची में एटा-कासगंज फोरलेन सड़क के निर्माणाधीन नाले ने सोमवार को हुई बारिश के बाद परेशानियां और बढ़ा दीं। जल निकासी के अभाव में कस्बा के कई गली मोहल्ले जलमग्न हो गए। वहीं पीएचसी, पशु चिकित्सालय एवं ब्लाक परिसर में हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई। मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। अवागढ़ में डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। रोडवेज तिराहा के पास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भरे पानी के चलते बच्चों को खासी परेशानी हुई। एटा में हुई बारिश से लोगों को गरमी उमस से कुछ देर के लिए राहत मिल गई। यद्यपि बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस से लोग अकुलाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें