फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटीं तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने से आहत किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। एसपी खुद कार्रवाई की कमान संभाले हुए हैं। आरोपियों के कई परिचित पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय दलित किशोरी के गांव के ही युवक मोंटी यादव से प्रेम संबंध थे। युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों में बांट दिया था। इसके बाद से ही साथी उमेश उर्फ कजरी, कौशल यादव, मोहित यादव और पंकज कश्यप किशोरी पर उनके साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। वीडियो और फोटो वायरल होने से आहत किशोरी ने जहरीला पेय पदार्थ पी लिया था।

रविवार को हुए इस हादसे के बाद सोमवार सुबह भोगांव रोड पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मैनपुरी। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री मंगलवार को किशोरी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि युवकों ने जो अपराध किया है, उसकी उन्हें सजा मिलेगी। उन्होंने वहां मौजूद सीओ सिटी राकेश पांडेय से कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

मैनपुरी। सूत्रों के मुताबिक किशोरी के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो के मामले में गांव में यह पहली पंचायत नहीं है। इससे पूर्व मृतका के एक रिश्तेदार की पुत्री के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई थी। उस बार भी आरोपी पक्ष के लोग ही दोषी थे। उस मामले को लेकर भी गांव में पंचायत कर मामले को निपटाया गया था। मगर इस बार गंभीर मामले में पंचायत का होना किशोरी की जान ले गया।

मैनपुरी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब किशोरी ने आरोपी युवक के साथियों की बात नहीं मानी तो युवकों के दो गुट बन गए। एक गुट ने पहले फोटो खींची उसके बाद दूसरे गुट भी मौका तलाश करता रहा। मौका मिलते ही उसने भी फोटो खींच लिए थे।

मैनपुरी। पांच आरोपियों का ठिकाना एटा क्षेत्र भी हो सकता है। सूत्रों की मानें तो एक आरोपी तो अलीगंज क्षेत्र तक पहुंचा भी, लेकिन उसके बाद वह कहां चला गया। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को फर्रुखाबाद, कन्नौज के साथ ही एटा क्षेत्र में भी आरोपियों की तलाश के लिए टीमें दौड़ानीं होंगी। हो सकता है कि वहां आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें