फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका ब्लाक की 15 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले प्रधानों के विरूद्व डीएम ने सख्त रूख अख्तियार किया है। पूर्व में जारी नोटिसों का जबाब नहीं देने की स्थिति सामने आने पर डीएम ने एका ब्लाक के 15 ग्राम सभाओं ग्राम निधि प्रथम के खाते सीज कर दिए।
विज्ञापन


जिले को हरहाल में 15 अगस्त से पूर्व ओडीएफ कराने की योजना तैयार है। लक्ष्य पूर्ति के लिए जिले के प्रधानों को निर्देश डीएम स्तर से जारी किए गए। विगत 21 जुलाई को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी समीक्षा बैठक में एका ब्लाक के ग्राम अपुरा, कादीपुर, भगनेर, कैलई, उडे़सर, सुरैया, पाढ़म, टांडा, नगला धीर, खड़ीत, गहेरी, पतारा, खेरिया एमा, नगला सिंग और रूहानी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की प्रगति आशानुरूप नहीं मिली।

जबकि सभी ग्राम पंचायतों में लक्ष्य पूर्ति के लिए धनराशि काफी पहले जारी कर दी गई। डीएम ने ग्राम प्रधानों की लापरवाही मानते हुए ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम के खाते से धनराशि आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित बैंक प्रबंधकों को पत्र जारी कर संबंधितों से एक सप्ताह मं स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर ंपचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें