फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत की ऑडियो बनाई, तीन घंटे हवालात में गुजारी

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। रिश्वत की ऑडियो बनाए जाने पर दरोगा और सिपाही ने युवक से मारपीट की और तीन घंटे तक हवालात में बंद रखा। यह आरोप कस्बा सुरीर के युवक ने सुरीर पुलिस पर लगाया है। आरोप है कि दरोगा ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। सुरीर पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए झगड़े में युवकों को न छोड़ने पर ऐसे आरोप लगाना बताया है।
विज्ञापन


कस्बा सुरीर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र पन्ना सिंह का आरोप है कि सोमवार की शाम सुरीर पुलिस सिकंदरपुर चौराहे से सुरीरकलां के नरेश पुत्र हरीशचंद और भिदौनी निवासी दशरथ पुत्र श्याम को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। दरोगा सुनील कुमार और सिपाही पंकज कुमार से युवकों को छोड़ने को कहा।

इस पर दरोगा ने मुंशी से बात करने को कहा। बात की तो मामला लेन-देन पर आ गया। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग बना ली गई। इसका शक दरोगा सुनील कुमार को हो गया। दरोगा ने भूपेंद्र का मोबाइल लेकर ऑडियो रिकार्डिंग डिलीट कर दी।
विज्ञापन


भूपेंद्र का आरोप है कि दरोगा ने पांच हजार रुपये जेब से निकालते हुए हवालात में बंद कर दिया। तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि झगड़ रहे युवकों को न छोड़ने पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि कुछ भी ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें