फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस थोड़ा इंतजार, फिर जमीं पर उतरेगा फोरलेन का काम

विज्ञापन
हाइवे - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। सालों से लटके पड़े बाईपास और फोरलेन निर्माण का काम बस कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। 15 जून से कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य के लिए जिले में डेरा डाल देगी। शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जीटी रोड से अतिक्रमण तुड़वाया।
विज्ञापन

जिले में बन रहे 43 किमी लंबे फोरलेन निर्माण और 13 किमी लंबे बाईपास निर्माण का काम शुरू होने की ओर है। फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया में 148 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसके सापेक्ष किसानों को 116 करोड़ रुपये का मुआवजा बांट दिया गया है। शुक्रवार को जीटी रोड स्थित ओमकार सिटी पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर ने अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 15 जून तक कार्यदायी संस्था को जगह उपलब्ध करानी है। इसके लिए तैयारी चल रही है। भूमि अधिग्रहण काम अंतिम चरण मेें है। 185 करोड़ रुपये में से मुआवजे के तौर पर 116 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं।
13 किमी लंबा होगा बाईपास
जिले में 13 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पिलुआ पर 1.5 किमी, एटा में 9 किमी और मलावन में 2.50 किमी लंबा बाईपास बनेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है। एटा में बाइपास दूल्हापुर गांव से कसैटी होते हुए रारपट्टी कासगंज रोड, नगला फरीद, रामपुर घनश्याम गंजडुुंडवारा रोड, कुसाड़ी अलीगंज रोड से होते हुए जीटी रोड पर मानपुर पर निकलेगा।
विज्ञापन


इन गांवों में हुआ भूमि अधिग्रहण
जिले में निर्माण के लिए भदवास, भदुआ, सोंगरा, बरई, पिलुआ, ततारपुर अव्वल, सुन्ना सिहोरी, बमनई, विरामपुर, छितौनी, दूल्हापुर, कसैटी, रारपट्टी, नगला फरीद, रामपुर घनश्याम, नरहरा, कुसाड़ी, मानपुर, सैंथरी, हरचंदपुर कलां, छछैना, मिल्क छछैना, मानिकपुर, आसपुर, पुरावं, लाल डुंडवारा, मधपुरा, अकबरपुर, मलावन, कंगरौल, महुआ खेड़ा में भूमि अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन

11 किमी लंबा होगा बाइपास
प्राधिकरण जिले में बाइपास बनाएगा। इसकी लंबाई 11 किमी तय की गई है।
कहते हैं आंकड़े
868 कऊरोड़ रुपये खर्च होंगे जिले में निर्माण पर
31 गांवों में भूमि अधिग्रहण का काम हुआ पूरा
43 किमी होगा हाईवे फोरलेन का काम
116 करोड़ रुपये का बांटा गया किसानों को मुआवजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें