फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह के पहले जुमा पर मस्जिदों में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रमजान माह के पहले शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। अल्लाह की इबादत में मुस्लिमों ने नमाज पढ़कर देश में अमनचैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन


मुस्लिमों का पवित्र रमजान माह गुरुवार से प्रारंभ हो गया। रमजान माह शुरू होने के साथ मुस्लिमों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई। तड़के तीन बजे से घरों में जगार शुरू हो जाती है। मस्जिदों में सहरी के वक्त का एलान हुआ। महिला-पुरुष, बुजुर्ग बच्चे उठ कर बैठ गए। निर्धारित समय से सहरी कर रोजा रखते हैं।

शुक्रवार को रमजान माह का पहला जुमा होने के कारण शहर के प्रमुख मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिमों ने नमात अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। शाम को इफ्तार के समय खजूर खाकर रोजा खोला। रात को तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। इधर रमजान माह में बाजार में भी रौनक नजर आई। देर रात तक महिला-पुरुषों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें