फिरोजाबाद। ब्लाकों में तैनात कोआर्डिनेटर को स्वास्थ्य विभाग टैबलेट उपलब्ध कराएगा। इससे आशाओं और जेएसवाई सहित अन्य भुगतान एक क्लिक पर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग में अक्सर शिकायत आती हैं कि ब्लाकों में आशाओं का भुगतान समय से नहीं किया जाता है। वहीं जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों को भी स्वास्थ्य विभाग समय से भुगतान नहीं दे पाता है। अब ब्लाक स्तर पर तैनात कोआर्डिनेटर को अब टैबलेट दिलाए जाएंगे। इसमें एक साफ्टफेयर अपलोड कराया जाएगा।
इसमें आशाओं को कितने का भुगतान हुआ है, कितने का नहीं। भुगतान के लिए बजट क्या है, बाउचर कितने हैं आनलाइन होगा। बाउचर प्राप्त होने के बाद सत्यापन कराकर तुरंत ही धनराशि लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि शासन स्तर पर यह प्लानिंग हुई है। जल्द ही इसे धरातल पर किया जाएगा।