फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकघरों में ही बनेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
एटा। अब डाकघर में ही आधार कार्ड बनेगा। क्योंकि आधार कार्ड आम आदमी विशिष्ट की पहचान आईडी हो गया है। आधार कार्ड का डाटा के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ न हो। इसको लेकर केंद्र सरकार ने डाक विभाग पर भरोसा जताया है। अब जल्द ही आधार कार्ड की पूरी जिम्मेदारी डाक विभाग के कंधों पर होगी।
विज्ञापन

बुधवार को डाकघर अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदार अब डाक विभाग को सौंप दी है। गली कूचों में बैठकर आधार कार्ड बनाने वालों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एटा-कासगंज जिले के 25 डाकघरों में जल्द ही आधार कार्ड बनाने, संशोधन करने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सात डाकघरों में मशीनें भी उपलब्ध हो चुकी है। जहां पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकघरों में निर्धारित मूल्य पर ही आधार कार्ड बनाने व संशोधन किया जाएगा।
निर्धारित रेट पर बनेगा आधार कार्ड
पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से जो रेट निर्धारित किए जाएंगे। उनके आधार पर ही फीस ली जाएगी। हालांकि अभी तक रेट लिस्ट विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

आधार कार्ड सिर्फ डाकघर में ही बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से एक काउंटर खोला जाएगा। गली मोहल्लों में खुले काउंटर बंद करा दिए जाएंगे। इसके लिए सात डाकघरों को मशीन भी मिल चुकी है। प्रशिक्षण के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसआर दुबे, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें