फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार से भरा थैला लूटकर भागे लुटेरे को दबोचा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के रीढ़ा रोड की वैद्य गली में शुक्रवार दोपहर एक लुटेरा बुजुर्ग से 80 हजार रुपये से भरा थैला छीनकर भाग खड़ा हुआ। बुजुर्ग के शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने लुटेरे को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। बुजुर्ग बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर पैदल घर जा रहा था। पुलिस पीड़ित की तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बताए अनुसार थाना बलदेव के बस अड्डा निवासी बुजुर्ग कृष्णहरि शस्त्री शुक्रवार को दाऊजी मंदिर के समीप स्टेट बैंक से 80 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रहे थे। रीढ़ा रोड पर वैद्य गली में एक लुटेरे ने थैला छीन लिया। बुजुर्ग ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे से काफी जद्दोजहद की, फिर भी लुटेरा थैला छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग लुटेरे के पीछे दौड़े। पकड़े जाने के डर से पोखर के समीप लुटेरा थैला छोड़कर भागने लगा। पीछा कर रहे बाइक सवारों ने लुटेरे को दबोच लिया। बुजुर्ग अपने 80 हजार रुपये से भरा थैला लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सूरज प्रकाश ने बताया कि पकड़ा गया गांव पचावर निवासी पंकज है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़ित की तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें