फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में होटल संचालक लगाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

26 जनवरी को शहर में हुए सांप्रदायिक हिंसा की घटना के बाद से पुलिस शहर में सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने में जुटी है। जहां धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं वहीं अब होटल संचालकों को पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मैरिज होम संचालकों को भी पार्किंग व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के होटलों में बाहर से आने वाले लोगों के रुकने का पूरा ब्यौरा होना चाहिए। इससे कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी भी होटल में आकर ठहरता है तो उसके बारे में जानकारी में मिल सके। उन्होंने कहा कि ज्यादातर संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे मात्र दिखावा हैं। उन्होंने कहा कि होटल संचालक होटल में इस तरह से सीसीटीवी कैमरे लगाएं जिससे होटल में आने जाने वाले लोग कैमरे की जद में हों। उनके आईडी प्रू्फ की फोटो कॉपी साफ स्वच्छ हो। यदि सीसीटीवी कैमरे नहीं पाए गए तो ऐसे होटलों को सीज किया जाएगा और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मैरिज होम संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वह पार्किंग की व्यवस्था मैरिज होम पर सुनिश्चित करें जिससे सड़क का यातायात प्रभावित न हो। साथ ही मैरिज होम संचालक भी सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी निर्देशों की अवहेलना करेगा उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें