फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

468 परिषदीय स्कूलों का एक साथ हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
school
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले के विकास खंड किशनी के 299 तथा बरनाहल विकास खंड के 169 परिषदीय स्कूलों में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस दौरान 69 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का मानदेय व वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए। जबकि तीन शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोके जाने की कार्रवाई की गई। वहीं 23 शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं नौ स्कूलों में जांच टीमों को ताला लटकता भी मिला।

बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीएसए के निर्देश पर जिले के विकास खंड किशनी व बरनाहल में जनपद भर के खंड शिक्षधिकारियों तथा सह समन्वयकों के सहयोग से छापामार कार्रवाई की गई। छात्र उपस्थित व शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर यह कार्रवाई बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कराई। एक साथ 468 स्कूलों में छापामार कार्रवाई हुई तो किसी को कुछ पता तक नहीं चल सका।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान अनुपस्थित मिले तीन प्रधानाध्यापक तथा 12 शिक्षकों को वेतन काटने के निर्देेश बीएसए ने जारी किए। वहीं अनुपस्थित मिले 49 शिक्षामित्रों का अनुपस्थित दिनों का मानदेय काटने के निर्देश बीएसए ने दिए। निरीक्षण में पांच अनुदेशक भी अनुपस्थित मिले जिनका मानदेय काटने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान लापरवाह मिले दो प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश भी बीएसए ने जारी कर दिए। वहीं बरनाहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर में कार्यरत शिक्षका वंदना पांडेय के लंबे समय से अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही करने वाले छह प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक तथा आठ शिक्षामित्रों सहित कुल 23 लोगों को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन


सभी शिक्षक और शिक्षामित्र समय से विद्यालय पहुंचे और गुणवत्तापरक शिक्षा बच्चों को दें। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें