वृंदावन (मथुरा)। वीरांगना रानी अवंतीबाई क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। रुक्मिणी विहार आवासीय कालोनी में आयोजित प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने भाग लिया। शुभारंभ पार्षद हेमंत भारती व जय शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भरत सिंह प्रथम, धर्मवीर द्वितीय और अनिल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में प्रताप सिंह प्रथम, कृष्णकुमार द्वितीय और ऋषि कुमार तृतीय स्थान पर विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को लक्ष्मण पांडेय और संत बालकदास ने पुरस्कृत किया। शिवम स्वरूप सक्सेना, चैतन्य सिंह, कृष्ण स्वरूप, पवन शर्मा, रोहित, चेतन, गोपाल, नारायण शर्मा, आशीष अग्रवाल, रामू वर्मा, पुनीत शुक्ला उपस्थित थे।