फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज (पटियाली)। सिकंदरपुर वैश्य के गांव हिम्मतनगर बझेरा में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


भूरे(25) ने एक साल पहले अंतर्जातीय विवाह की थी। एक पखवाड़े पहले ही वह अपने गांव में लौटकर आया था। परिवार में कई दिनों से हो रही गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि गृह क्लेश के कारण युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें