फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलेंगे कृतिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल के पिता समाजसेवी कुंवरसेन अग्रवाल की स्मृति में दिव्यांगों के लिए चिकित्सा शिविर तहसील रोड रहना में लगा। शिविर में कृत्रिम अंगों के लिए 262 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। कृत्रिम अंग देने के लिए कटे अंगों (हाथ-पैर) के नाप लिया गया। संगोष्ठी में विचार रखे गए। ं
विज्ञापन


संगोष्ठी में नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अग्रवाल का पूरा परिवार धार्मिक एवं समाजहित के कार्यक्रमों में भाग लेता है। दिल्ली में इनकी माताजी के नाम से आठ अस्पताल चल रहे हैं। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि दिव्यांग हीन भावना न रखें। इनमें विशेष गुण होता है। इसलिए हिम्मत बनाए रखें। शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि दिव्यांगों की मदद में हम सभी को आगे आना चाहिए।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा फिरोजाबाद में निशुल्क चैरिटेबल खोलने की योजना है। लाला कुंवरसेन अग्रवाल की स्मृति में जल्द ही अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्रों को 29 दिसंबर को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल ने चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन डा. मुनीश्वर गुप्ता ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील मिश्रा, लक्ष्मीकांत अवस्थी, अखिलेश शर्मा, आनंद अग्रवाल, अमित गुप्ता, पवन दीक्षित, धीरज पाराशर, राठौर, प्रमोद राजौरिया, वीनेश दीक्षित, गुड्डा पहलवान, निंकुज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे। संयोजक सुनील अग्रवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें