फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चार छात्रों का चयन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जयपुर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय उत्सव के लिए मथुरा के चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के चार छात्रों का चयन हुआ है। ये उत्सव 12 जनवरी से जयपुर में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में ये स्वयं सेवक मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


मंडलीय शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक द्वारा प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन को भेजे पत्र में छात्र सौरभ कुमार, आयुष राज, आकाश कश्यप, सागर यादव के साथ कार्यक्रम अधिकारी अशोक वर्मा को जयपुर में 12 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इससे पूर्व भी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक की टीम ने शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में दूसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें