फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के लिए 1500 मकान बनाने की तैयारी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाकर देने के लिए बिल्डरों की मदद लेने जा रहा है। पीपीपी मॉडल पर इस योजना में बिल्डरों की भागेदारी तय करने के लिए गुरुवार को संयुक्त बैठक हुई। इसमें विप्रा अफसरों ने योजना की जानकारी बिल्डरों को देते हुए 18 दिसंबर को होने वाली सहभागिता पर चर्चा की।
विज्ञापन


केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक हर व्यक्ति को घर उपलब्ध कराने की प्लानिंग पर काम कर रही है। इस योजना में निजी क्षेत्र की सहभागिता से किफायती आवास अर्फोडेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल के अंतर्गत दुर्बल आय वर्ग के लिए भवनों के निर्माण किया जाना है। इसके लिए बिल्डर, ठेकेदार, आर्कीटेक्ट सहित जिले के गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की। बताया गया कि 4.5 लाख रुपये तक मकान बनाकर गरीबों को देने हैं।

इसमें 1.5 लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार का अंशदान होगा। बाकी राशि दो लाख रुपये लाभार्थी को बैंक ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें योजना में इच्छुक बिल्डर अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन 18 नवंबर को दे सकेंगे। इस दौरान विप्रा उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी, एक्सईएन अर्जुन तौमर, सहायक अभियंता अमित कादयान सहित 24 बिल्डर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें