फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण संयंत्र लगाने पर फिरोजाबाद के उद्यमी गंभीर

विज्ञापन
कांच कारखान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ताज संरक्षित क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए उद्यमियाें ने स्वयं पहल शुरू कर दी है। उद्यमियाें ने शनिवार को फिरोजाबाद क्लब में एक बैठक का आयोजन किया। नई दिल्ली से आए इंजीनियर ने डिवाइस के संबंध में उद्यमियाें को जानकारी दी।
विज्ञापन


टीटीजेड में लगातार बढ़ते प्रदूषण के ग्राफ से कांच उद्योग के सामने तमाम मुश्किलें आ रही हैं। जनवरी-15 से नई इकाइयों की स्थापना एवं क्षमता विस्तार को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। इसके बावजूद कई इकाइयां क्षमता विस्तार को बेचैन हैं। एक इकाई द्वारा गैस की क्षमता वृद्धि के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने टीटीजेड को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने इकाई स्वामी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की क्षमता बढ़ाने से पहले इकाई में एयर पाल्यूशन कंट्रोल डिवाइस स्थापित करें, उसके बाद आगे कोई निर्णय होगा। अत: उद्यमियों ने डिवाइस लगाने को स्वयं पहल शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित बैठक में नई दिल्ली से आए इंजीनियर राहुल कुमार ने डिवाइस के संबंध में जानकारी दी। इसके उपरांत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गीता ग्लास व आइबी ग्लास का निरीक्षण कर डिवाइस लगाने व सफलता के संबंध में उद्यमियों से बातचीत की। इंजीनियर ने बताया कि इकाई के कैपेसिटी के अनुसार डिवाइस तैयार की जाएगी। उसको प्रयोग के रूप में एक इकाई में लगाया जा सकता है। इस पर उद्यमियों ने सहमति जताई। यूपीजीएमएस के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल का कहना है कि यदि डिवाइस का प्रयोग सफलता होता है, तो सभी इकाइयों में इसे स्थापित कराया जाएगा। बैठक में मनोज मित्तल, विकास मित्तल, संजय मित्तल, संजय अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, सुरेश बंसल, धर्मेंद्र मोहन गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, नवेद मुकर्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें