टूंडला। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को टूंडला से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली तो वहीं लिच्छवी एक्सप्रेस रद्द रही। इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया।
दिल्ली की तरफ जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 14 घंटे, मगध एक्सप्रेस करीब 11 घंटे, मुरी करीब छह घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस करीब 16 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस करीब आठ घंटे, लिच्छवी करीब 17 घंटे, कालका मेल करीब छह घंटे और पूर्वा एक्सप्रेस करीब 22 घंटे देरी से चली तो वहीं कानपुर की तरफ जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चली। इस दौरान रेल प्रशासन द्वारा डाउन लाइन की लिच्छवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।