फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-मीलाद-उन-नबी पर शहर में निकला जुलूस

विज्ञापन
ईद-ए- मिलाद के अवसर पर जुलूस निकालते समाज के लोग
विज्ञापन
एटा। बारवफात के मौके पर शनिवार को अंजुमन गुलामाने रसूल कमेटी की ओर से होली मोहल्ले से ईद-मीलाद-उन-नबी का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस पटियाली गेट, मारहरा गेट, दरगाह हसन शाह नगला पोता, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, हाईवे, घंटाघर होता हुए देर रात दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान हाईवे पर घंटाें जाम लगने से यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन


होली मोहल्ले से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हाफिज एवं कारी रईस अहमद ने तिलावते कुरान पढ़ कर किया। झांकियाें पर इस्लाम धर्म के प्रतीक कावा शरीफ और मदीना मुनव्वरा अंकित होने के अलावा बैनर पर इस्लामी नारे और कलमे लिखे थे। जुलूस के दौरान सभी धर्म के लोगों ने हर मोहल्ले और बाजार में पेयजल, चाय, कॉफी, मिष्ठान वितरित किया।

जुलूस में अशरफ हुसैन, हाजी सज्जाद कुरैशी, नाजिम अली फारुकी, गुलाम उमर, एजाज एटवी, असद मियां, शराफत हुसैन उर्फ काले, कफील अहमद, जमशेद आलम, मुस्तकीम बरकाती, हाजी चुन्ना कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें