फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी स्कैन यूनिट को फीता कटने का इंतजार

विज्ञापन
सी टी स्कैन - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सिटी स्कैन सेंटर फीटा कटने का इंतजार कर रहा है। करीब ढाई करोड़ की लागत से तैयार सिटी स्कैन सेंटर का ट्राइल भी हो चुका है। अब सिर्फ इसका उपयोग मरीजों के लिए होना बाकी है।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में सिटी स्कैन के लिए मरीजों को 1500 से लेकर 10 हजार रुपये तक खर्च करने होते हैं। अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में मिलने जा रही है। मेडिकल वार्ड को सिटी स्कैन सेंटर में तब्दील किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आई है।

एक माह पहले यह सेंटर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। इसका संचालन से पहले ट्राइल भी किया जा चुका है। पिछले दिनों डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने भी इसका निरीक्षण किया था। अब इसका शुरू होना बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद फीता करने की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें