फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट शहरों में शामिल होने को तैयार हो रहा है मथुरा

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट शहरों में शामिल होने के लिए अपना मथुरा भी तैयार हो रहा है। महानगर को साफ-स्वच्छ बनाने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। स्कूल कालेजों में भी कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में जो स्वच्छ शहरों की सूची जारी हुई थी उसमें मथुरा का नंबर 300 से भी नीचे था। सर्वे ने मथुरा की साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त साबित कर दिया था। अब फिर से स्वच्छ शहरों के लिए सर्वे होने जा रहा है। इस बार मथुरा को साफ शहरों की सूची में सबसे ऊपर लाने के लिए प्रशासनिक प्रयास शुरू हो रहे हैं। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी कई इलाकों में साफ सफाई का संदेश दिया था। प्रशासन और निगम को भी लगाया गया था।

विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई। लोगों से भी कहा गया कि वह कूड़ा सड़कों पर न डालें। वहीं पॉलिथीन को समाप्त करने के लिए भी वृंदावन में मुहिम चल रही है। वृंदावन में लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की जा रही है। वहीं, नगर निगम प्रशासन ने लोगों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया है। जगह जगह कार्यक्रम करके लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूल कालेजों में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। नगर निगम के आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें