फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार सायं दिल्ली रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गए। सांडों के टकराने से दोनों ट्रेनें बीच रेल ट्रैक पर खड़ी हो गईं। चालकों ने इंजन में फंसे मांस के लोथड़ों को निकालकर ट्रेने चलाईं। इस दौरान राजधानी सहित तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीचांचल एक्सप्रेस रविवार सायं दिल्ली रेलखंड के जलेसर-चमरौला रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची कि रेल ट्रैक पर एक सांड आ गया। रेल चालक ने सांड हटाने के लिए ेसाइरन बजाया, लेकिन वो नहीं हटा। चालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले सांड रेल इंजन से टकरा गया। सांड के कुछ अवशेष से रेल इंजन में फंस गए।
चालक ने अवशेषों को नकाल कर करीब 15 मिनट रवाना की। दूसरी घटना दिल्ली रेलखंड पर दनकौर- वैर स्टेशन के बीच हुई। नई दिल्ली से सियालदह जा रही 12424 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सांए सवा पांच बजे के करीब जैसे ही दनकौर-बैर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची। अचानक एक सांड राजधानी एक्सप्रेस से टकराने से उसके चीथड़े उड़ गए।
रेल चालक ने नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए ट्रेन रोकी और इंजन में फंसे मांस के लोथड़े निकाले। तब जाकर ट्रेन 10 मिनट बाद रवाना हुई। इस दौरान पीछे ही चल रहीं अन्य राजधानी सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।