फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व नगर अध्यक्ष सपा छुट्टन भाई सहित 22 नामजद एवं 500 अज्ञात के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। सभी पर शनिवार को झमैया टोला में चुनावी सभा को दी गई अनुमति की शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।
पूर्व सपा विधायक अजीम भाई ने शनिवार को झमैया टोला में एएमआईएम क ी प्रत्याशी मशरूर फातिमा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। पुलिस प्रशासन द्वारा थाना रसूलपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे में अजीम भाई, छुट्टन भाई, एएमआईएम के मेयर प्रत्याशी प्रतिनिधि नौशाद अली सिद्दकी, इमरान मंसूरी और हाजी नईम कुरैशी सहित 22 लोग नामजद व 500 अज्ञात लोग शामिल किए गए हैं।